This image is used for promotional and informational purposes only. All rights belong to the respective owners.
तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जना नायकन' पिछले कई महीनों से सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया और कानूनी विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में रही। अब आखिरकार फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी मिल गई है। हालांकि यह मंजूरी बिना शर्त नहीं मिली। फिल्म को 'A' (Adults Only) सर्टिफिकेट दिया गया है और इसके साथ ही कई बदलाव (Cuts/Modifications) करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फिल्म सिर्फ अपनी कहानी की वजह से ही नहीं, बल्कि विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्मों में शामिल होने के कारण भी चर्चा में है। इसीलिए फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी पर भी नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में सेंसर बोर्ड का फैसला फैंस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों के लिए बड़ी खबर बन गया है।
लंबे इंतजार के बाद मिली सेंसर बोर्ड की मंजूरी
This image is used for promotional and informational purposes only. All rights belong to the respective owners.
'जना नायकन' की सेंसर प्रक्रिया पिछले कई महीनों से अटकी हुई थी। शुरुआत में फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आईं। दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर 'जना नायकन' का एक कथित CBFC सर्टिफिकेट तेजी से वायरल हुआ था। उस समय दावा किया गया था कि फिल्म को A सर्टिफिकेट के साथ कई कट्स दिए गए हैं। बाद में कई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट किया गया कि वायरल हो रहा सर्टिफिकेट फर्जी था। इसके बाद मेकर्स ने साफ किया कि फिल्म को अभी तक आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है और प्रक्रिया जारी है। अब सामने आई नई रिपोर्ट्स आधिकारिक सेंसर प्रक्रिया पूरी होने के बाद की बताई जा रही हैं, और इस ताजा अपडेट के मुताबिक़ फिल्म को आधिकारिक तौर पर CBFC से 'A' सर्टिफिकेट मिल चुका है। लेकिन साथ में 12 बदलाव करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
A सर्टिफिकेट के साथ 12 बदलाव, आखिर क्या कहा गया?
This image is used for promotional and informational purposes only. All rights belong to the respective owners.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में कई ऐसे दृश्य और संवाद मौजूद हैं जिनमें हिंसा और कुछ संवेदनशील विषयों को काफी प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। इसीलिए CBFC ने फिल्म की समीक्षा के बाद कुल 12 बदलाव करने को कहा है। इनमें कुछ डायलॉग्स को म्यूट करने, कुछ विजुअल्स को हटाने और कुछ हिस्सों में छोटे-छोटे बदलाव करने के निर्देश शामिल हैं। हालांकि सेंसर बोर्ड की ओर से प्रत्येक बदलाव के पीछे अलग-अलग कारणों का विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जो रिपोर्ट्स सामने आई उसके अनुसार फिल्म में राजनीतिक और सेंसिटिव मामलों से जुड़े कुछ दृश्यों में बदलाव करने को कहा गया है। फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलने का ये भी मतलब है कि इसमें ऐसे दृश्य या विषय मौजूद हैं जिन्हें केवल अडल्ट दर्शक को ही देखने की मंजूरी है।
किन दृश्यों और डायलॉग्स में किए गए बदलाव?
This image is used for promotional and informational purposes only. All rights belong to the respective owners.
रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई हिस्सों में संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उन दृश्यों की हो रही है, जिनका संबंध राजनीतिक या संवेदनशील विषयों से बताया जा रहा है। बताया गया है कि फिल्म में मौजूद कुछ आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा लगभग 20 सेकंड के फुटेज को हटाने या छोटा करने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि गिरते हुए भारतीय तिरंगे से जुड़ा एक दृश्य हटाने के लिए कहा गया है। इसी तरह फिल्म में इस्तेमाल किए गए "TVK" शब्द को हटाने का निर्देश भी दिया गया है। इसके अलावा सद्दाम हुसैन की फांसी से जुड़े संदर्भ में बदलाव करने और "Sheela Rani" नाम को बदलने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि इन बदलावों के पीछे सेंसर बोर्ड ने पब्लिकली कोई कारण नहीं बताया है।
क्यों खास है 'जना नायकन'?
This image is used for promotional and informational purposes only. All rights belong to the respective owners.
'जना नायकन' सिर्फ एक बड़ी तमिल फिल्म नहीं है, बल्कि इसे थलपति विजय के फिल्मी सफर का सबसे अहम पड़ाव माना जा रहा है। अभिनेता पहले ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का ऐलान कर चुके हैं और बताया जा रहा है कि यह उनकी आखिरी फिल्म होगी। इसी वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता सामान्य फिल्मों से कहीं ज्यादा है। हर नया अपडेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर, पोस्टर्स और सभी ऐड्स को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में सेंसर बोर्ड से जुड़े इस अपडेट ने फिल्म को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
क्या A सर्टिफिकेट फिल्म की कमाई पर असर डालेगा?
This image is used for promotional and informational purposes only. All rights belong to the respective owners.
A सर्टिफिकेट मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर पड़ेगा? आमतौर पर A सर्टिफिकेट मिलने के बाद 18 वर्ष से कम उम्र के दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख सकते। इससे दर्शकों का दायरा सीमित हो जाता है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसी फिल्में भी रही हैं जिन्होंने A सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है। 'जना नायकन' के मामले में भी काफी कुछ फिल्म की कहानी, निर्देशन, दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा। चूंकि यह विजय के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, इसलिए शुरुआती दिनों में इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के सिनेमाघरों तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।
अब सबकी नजरें रिलीज़ पर
This image is used for promotional and informational purposes only. All rights belong to the respective owners.
सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब फैंस की निगाहें फिल्म की रिलीज़ पर टिकी हैं। A सर्टिफिकेट और 12 बदलावों की खबर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सेंसर बोर्ड के निर्देशों के बाद बड़े पर्दे पर 'जना नायकन' दर्शकों के सामने किस रूप में आती है। लेकिन एक बात तो तय है कि थलपति विजय के फिल्मी करियर की इस अहम पेशकश को लेकर चर्चा अभी थमने वाली नहीं है। रिलीज़ के बाद दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रिया यह तय करेगी कि 'जना नायकन' सिर्फ एक बहुप्रतीक्षित फिल्म साबित होती है या फिर विजय के करियर की यादगार विदाई भी बनती है।
Tags
news






