भारतीय महिला क्रिकेटर Smriti Mandhana और म्यूजिक कंपोज़र Palash Muchhal एक वायरल वीडियो की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है। और फैंस अब बहुत ही बेसब्री से जानना चाहते हैं—क्या दोनों के बीच पैचअप हो गया है? और क्या अब इनके शादी की तैयारियां दोबारा शुरू हो सकती हैं?
This image is used for promotional and informational purposes only. All rights belong to the respective owners.

वायरल वीडियो ने बढ़ाई अटकलें—
इस पूरी कहानी की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई, जिसमें स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मांधना और पलाश मुच्छल की बहन Palak Muchhal को एक साथ देखा गया, साथ में पलक के पति मिथुन भी थे। वीडियो में एक खास पल ने सबका ध्यान खींचा—जब पलक मुच्छल, स्मृति के पिता के पैर छूती नजर आईं। अब नॉर्मली अगर देखा जाए तो ये सिर्फ़ एक सामान्य शिष्टाचार था, लेकिन जिन परिस्थितियों के बाद ये सब सामने आया, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि शायद ये दोनो परिवारों के रिश्ते सुधरने का संकेत हैं, जिसने उनके फैंस के बीच एक बार फिर से उम्मीदें जगा दी हैं।
This image is used for promotional and informational purposes only. All rights belong to the respective owners.
पहले ही टूट चुकी थी दोनो की शादी—
दोनो के पैचअप का ये मामला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि अभी कुछ महीने पहले ही इनकी शादी टूटने की खबर सामने आई थी वो भी शादी से सिर्फ़ एक दिन पहले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Smriti Mandhana और Palash Muchhal की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी। शादी की सारी रस्में भी शुरू हो चुकी थीं, पहले हल्दी की रस्म हुई और फिर मेहंदी।
लेकिन अचानक यह रिश्ता टूट गया। शुरुआत में बताया गया कि हेल्थ इश्यू के चलते शादी की डेट पोस्टपोन हो गई है, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप ऑफिशियली कन्फर्म हो गया। इस ब्रेकअप ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया था।
This image is used for promotional and informational purposes only. All rights belong to the respective owners.
क्या थी ब्रेकअप के पीछे की असली वजह?
रिश्ते के टूटने के पीछे कई तरह की बातें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शुरूआत में बताया गया कि स्मृति के पिता कि तबियत अचानक बिगड़ने की वजह से शादी की डेट पोस्टपोन कर दी गई है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि दोनों के रिश्ते में भरोसे को लेकर कुछ समस्याएं थीं। जहां कुछ खबरों में तो पलाश पर स्मृति को धोखा देने के आरोप भी लगे, हालांकि इन आरोपों को न तो स्मृति ने और न ही पलाश ने कभी ऑफिशियली कन्फर्म किया। अब इस पूरे मामले में तो दोनों ने चुप्पी बनाए रखना ही बेहतर समझा, लेकिन इससे पुरा मामला और भी कन्फ्यूजिंग हो गया।
क्या सच में हो गया Smriti और Palash का पैचअप?
अब इतने समय बाद जब दोनों परिवारों को एक साथ देखा गया है वो भी इतने प्यार से, तो ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। हालांकि, अभी तक न तो Smriti Mandhana और न ही Palash Muchhal ने इस पर कोई भी बयान दिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फिलहाल तो यह सिर्फ अटकलें ही हैं। लेकिन इतना सब होने के बाद दोनों परिवारों के बीच फिर से इस तरह की सहज मुलाकात को पूरी तरह नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता। जो आमतौर पर रिश्तों में सुधार की ओर इशारा करते हैं।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें—
इस वायरल वीडियो के बाद पूरे सोशल मीडिया पर दोनो के पैचअप की खबरें तेज हो गई हैं, जिसने उनके फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। कई लोग इसे “रिलेशनशिप का सेकेंड चांस” मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है, ये जल्द ही उनके शादी की ओर इशारा करते हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स को अभी भी शक है कि कहीं ये वायरल वीडियो पुराना तो नही। अब जब तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आ जाती तब तक इसे सिर्फ़ अटकलें ही मान सकते हैं।
कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी—
Smriti Mandhana और Palash Muchhal की लव स्टोरी काफी समय से चर्चा में रही है। करीब 5-6 साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और 2024 में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियली पब्लिक कर दिया था।
इसके बाद नवंबर 2025 में पलाश ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को शादी के लिए प्रपोज किया। उनकी शादी की खबरों ने फैंस को काफी खुश कर दिया था। लेकिन अचानक हुए ब्रेकअप ने इस कहानी को अधूरा छोड़ दिया।
क्या अब होगी दोनों की शादी—
इस वायरल वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या अब दोनों शादी करेंगे?
वायरल वीडियो ने उम्मीद जरूर जगाई है, लेकिन फिलहाल तो इस पर कुछ भी साफ नही कहा जा सकता। जब तक दोनों में से कोई खुद इस बारे में कुछ नहीं कहता, तब तक शादी की खबरों को अफवाह ही माना जाएगा।
अब आगे क्या?
पूरे मामले को देखें तो यह साफ है कि एक छोटा सा वीडियो बड़ी चर्चा का कारण बन गया है। Smriti Mandhana और Palash Muchhal के रिश्ते को लेकर फिलहाल जो भी बातें हो रही हैं, वे अटकलों और कयासों पर आधारित हैं। लेकिन हाँ, ये जरूर कह सकते हैं कि इस वीडियो ने फैंस के बीच उम्मीद फिर से जगा दी है।
अब आगे क्या होगा—पैचअप, शादी या फिर सिर्फ एक अफवाह—यह आने वाला समय ही बताएगा।
Tags
news