जय भानुशाली माही विज सेपरेशन: जब 16 साल की लव-स्टोरी और 14 साल की शादी ने तोड़ दिया दम

टीवी के सबसे चहेते कपल माही-विज (15-16) साल की लव स्टोरी, 14 साल की शादी, 3 बच्चे, परफेक्ट लाइफ लेकिन फिर भी इनके रिश्ते ने तोड़ दिया दम। आख़िर क्यों टूट गया ये पावर कपल? कौन है असली विलेन? और अब किसके पास जायेगी बच्चों की कस्टडी? 

इंडियन टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल माही-विज जिन्हें लोग 'मेड फॉर ईच अदर' मानते थे। इनकी केमेस्ट्री, फैमिली बॉन्डिग की लोग मिसाले देते नही थकते थे, आज उन्होंने ही लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया है। जी हां दोस्तों इस 'मेड फॉर ईच अदर' पावर कपल के रिश्ते की सच्चाई सबके सामने आ गई है। जय और माही ने 4 जनवरी को अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया और अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर खत्म कर दिया। क्योंकि इमोशनली तो शायद ये रिश्ता बहुत पहले ही खत्म हो चुका था, जिसे अब उन्होंने ऑफिशियली भी खत्म कर दिया है। हालांकि पिछले साल 2025 से ही इनके तलाक की खबरें तो ख़ूब ज्यादा आ रही थीं, लेकिन फिर जय और माही दोनों ने ही इन खबरों को फेक रूमर्स बता कर टाल दिया, न सिर्फ़ टाला बल्कि माही विज ने तो यहां तक कह दिया था की जो भी ऐसे फेक रूमर्स फैला रहा है मैं उसके खिलाफ़ लीगल एक्शन लूंगी। देख कर लगा जैसे इनका रिश्ता सेफ है, और इनके बीच अनबन की खबरें फेक हैं। लेकिन अब जब इन्होंने ऑफिशियली ये न्यूज़ कन्फर्म कर दी है तो कहा जा सकता है, 'कि जहां आग लगी हो धुआं भी वहीं से उठता है'।

14 साल का सफ़र खत्म लेकिन: "नो विलेन इन द स्टोरी"—

जय और माही 14 साल की शादी एक स्टेटमेंट और फिर रिश्ता खत्म। लेकिन एक बात तो थी, जितनी अच्छी बॉन्डिंग इनके रिश्ते में थी उतनी ही अच्छी बॉन्डिंग इन्होंने इसके खत्म होने पर भी दिखाई, न कोई तमाशा, न नाटक और न ही विक्टिम कार्ड खेला, बस शान्ति से एक पोस्ट और रिश्ते का सफर खत्म। गलती किसकी थी, वजह क्या थी इन सब बातों का कोई जिक्र नहीं, बस जिक्र था तो 'जिंदगी के सफर में आगे बढ़ने का'। अपनी जिम्मेदारियों को कैसे निभाना है। जितना खुबसूरत इनका रिश्ता था उनते गरिमापूर्ण और भावुकता के साथ इन्होंने इस सफ़र को खत्म भी कर दिया। उन्होनें कहा कि वो हमेशा ही अच्छे दोस्त बने रहेंगे और उनके बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए जो भी सही रहेगा, वो सब करने की कोशिश करेंगे।

जय और माही की पोस्ट: स्टेटमेंट की कुछ ख़ास बातें—

आपको बता दें कि दोनों ने सेम पोस्ट साझा किया था, जिसकी कुछ ख़ास बातें इस तरह से थीं→

"जिंदगी के सफ़र में आज हमने अलग-अलग रास्ता चुनने का फैसला कर लिया है, लेकिन फिर भी हम एक-दूसरे के लिए सम्मान हमेशा बनाए रखेंगे और हमेशा ही अच्छे दोस्त बने रहेंगे। अपने बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के अच्छे भविष्य के लिए जो भी सही रहेगा वो सब करने की कोशिश करेंगे। इस कहानी में न तो कोई विलेन है और न ही इससे कोई नकारात्मकता जुड़ी हुई है। हमने ड्रामे से ऊपर शान्ति और मानसिक सुकून को अहमियत दी है। और इस राह पर आगे बढ़ते हुए हम आपसे प्यार, सम्मान और दयालुता की आशा करते हैं।"

को-पेरेंटिंग: क्या होगा बच्चों की कस्टडी का—

किसी की शादी होना भले ही दो लोगों की जिंदगी से जुड़ा होता है और उन दोनो की जिंदगी में ही बदलाव लाता है, मगर किसी शादी का टूटना दो से ज्यादा जिन्दगियों पर असर डालता है, खासकर जब वो कपल पेरेंट्स बन चुके हों। जय और माही का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है, उनके रिश्ते में अब केवल वो दो लोग ही नहीं बल्कि उनके तीन बच्चे भी जुड़े हैं, और दोनों का अलग होना उन तीनों बच्चों की जिन्दगी पर भी असर डालेगा। अमूमन ऐसा होता है की बच्चों की कस्टडी मां या बाप में से किसी एक को मिलती है, ऐसे में बच्चे को अपने एक पेरेंट के प्यार के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है। लेकिन जय और माही के केस में ऐसा कुछ नहीं रहेगा, उनके बच्चों को दोनो पेरेंट्स का बराबर प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए हम हमेशा ही अच्छे माता-पिता और दोस्त बने रहेंगे। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि दोनों ने आपसी सहमति से 'शेयर्ड कास्टडी' को चुना है ताकि उनका रिश्ता टूटने का असर बच्चों पर किसी तरह से न पड़े।

पहली मुलाकात, सीक्रेट वेडिंग और फिर पेरेंट्स—

साल 2009, दोनो की मुलाकात हुई एक क्लब पार्टी के दौरान और फिर वहीं से हुई एक खुबसूरत रिश्ते की शुरूआत। जय जो उस वक्त TV इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय कहे जाते थे, लड़कियां जिन पर मरती थी, वो पहली ही नज़र में माही विज पर अपना दिल हार बैठे। एक इंटरव्यू के दौरान जय ने बताया था कि डेटिंग को महज 3 महीने ही हुए थे तभी उन्होंने माही को प्रपोज कर दिया था।

11 नवंबर 2011, चुपचाप बिना किसी को कुछ बताए दोनो ने बहुत ही सिक्रेटली शादी कर ली, और लगभग 1 साल तक मीडिया को कनो-कान भनक तक नहीं लगने दी, की दोनो ने शादी कर ली है। फिर साल 2014 में लॉस वेगस में फिर से शादी की।

साल 2017 में इस कपल ने पहली बार पेरेंटिंग का अनुभव किया। हालांकि तब माही ने किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया, लेकिन उन्होंने अपने हाऊस हेल्पर के बच्चों खुशी और राजवीर को एडॉप्ट कर लिया। उनकी पढ़ाई- लिखाई और बाकी की सारी जिम्मेदारी उठाई एक पेरेंट्स बनकर। और फिर आया साल 2019 माही ने एक बच्ची को जन्म दिया, और नाम रखा तारा। तारा के आने के बाद तो ये फैमिली सोशल मीडिया की चहीती और सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली फैमिली बन गई। लोगों को दोनों की केमेस्ट्री और फैमिली बॉन्डिंग काफ़ी ज्यादा पसंद आने लगी।

क्यों आई रिश्ते में दरार: अंदरूनी कहनी—

हालांकि दोनो की पोस्ट अगर देखें तो कोइ सॉलिड रीजन का ज़िक्र नहीं किया गया है कि आख़िर क्यों टूटा ये रिश्ता, लेकिन अगर अंदरूनी मामला देखें जो इंडस्ट्री के गलियारे से निकल कर सामने आती रहीं हैं, तो उसके मुताबिक पिछले साल 2025 में कई महीनों से दोनो के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ये मामला ट्रस्ट इश्यूज का है। दोनों के बीच वैचारिक मतभेद (compatibility issues) शुरू हो चुके थे। जून 2024 के बाद से तो दोनो के 'कपल ब्लॉग्स' भी आना बंद हो गए। अगस्त 2025 में दोनो ने बेटी तारा का बर्थडे साथ मिलकर सेलिब्रेट किया, लेकिन वहां गए लोगों का कहना था की दोनों के बीच पहले जैसा कुछ भी नहीं लगा, वो एक-दूसरे के साथ काफ़ी फॉर्मल लग रहे थे।

चहेते कपल का अलगाव: फैंस का रिएक्शन—

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन काफ़ी शॉक्ड था। जाहिर-सी बात है, जिस फैमली को एक दूसरे के साथ इतना खुश आप देख रहे हो, जिनकी बॉन्डिंग को आप इतना पसंद करते हो अचानक उनके अलगाव की खबर आपको हैरान और परेशान तो कर ही देगी। कुछ फैंस का तो यहां तक कहना था कि, "अगर जय और माही जैसी जोड़ी टूट गई तो प्यार और शादी में भरोसा कैसे करें", तो वहीं कुछ लोगों ने उनके इस शान्ति से अलग होने के फैसले की तारीफ़ भी की है। भारती सिंह, अंकिता लोखंडे और करण कुंद्रा जैसे कलाकारों ने भी इस खबर पर अपनी हैरानी जताई है।

एक दौर का अंत: आगे की नई शुरूआत—

जय और माही के रिश्ते का अंत टेलीविजन जगत के एक बड़े दौर का अंत है। 14 साल का सफ़र, ढेरों यादें, प्यार भरे कपल ब्लॉग्स, नच बलिए की जीत, 5 लोगों का खुबसूरत सा परिवार— अब सब कुछ केवल यादों का हिस्सा बन कर रह जायेगा। इस इंडस्ट्री में तलाक़ लेना तो आम बात है लेकिन जय और माही ने जो को-पेरेंटिंग का फैसला लिया है, वो उनके मैच्योरिटी को दिखाता है।

अब आगे वो दोनों ही नए रिश्ते में जायेंगे या फिर ऐसे ही अकेले जिंदगी बिताएंगे ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फ़िलहाल उनके और उनके बच्चों के बेहतरीन और खुशहाल भविष्य की शुभकामनाएं। उनकी आगे आने वाली जिंदगी खुशियों से भरी हो।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने